देश के करोड़ों किसानों के लिए एक शानदार खबर आई है! प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि PM Kisan Yojna की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। जी हां, ₹2000 की अगली किस्त अब ज्यादा दूर नहीं।
और सबसे खास बात? इस बार खुद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से इसे लॉन्च करेंगे। पूरा कार्यक्रम उत्सव की तरह मनाया जाएगा, और इसकी तैयारियां पूरे देश में ज़ोरों पर चल रही हैं।
पीएम-किसान PM Kisan Yojna क्या है?
अगर आप इस PM Kisan Yojna से अब तक जुड़े नहीं हैं तो जान लीजिए — पीएम-किसान योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक मदद मिलती है, जो तीन किश्तों में (हर 4 महीने में ₹2000) दी जाती है।
👉 यहां क्लिक करके जानें कि आप पात्र हैं या नहीं
PM Kisan Yojna:कब आएगी 20वीं किस्त?
2 अगस्त 2025, प्रधानमंत्री मोदी खुद इस किस्त को किसानों को ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान 9.7 करोड़ किसानों को ₹20,500 करोड़ की राशि ट्रांसफर की जाएगी। अब तक 19 किश्तों के जरिए ₹3.69 लाख करोड़ ट्रांसफर हो चुके हैं।
किसने की तैयारियों की कमान?
इस पूरे आयोजन की निगरानी की केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने। उन्होंने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें देशभर के 731 कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), कृषि विश्वविद्यालयों और ICAR के अधिकारियों ने भाग लिया।
श्री चौहान ने कहा कि ये कार्यक्रम सिर्फ राशि ट्रांसफर का नहीं, बल्कि एक “किसान उत्सव” की तरह मनाया जाएगा, जहां किसानों को खेती, फसल बीमा, और तकनीक की नई जानकारी भी दी जाएगी।
जमीनी स्तर पर जागरूकता अभियान
इस आयोजन को हर गाँव, हर किसान तक पहुंचाने के लिए कृषि सखी, बैंक सखी, ड्रोन दीदी, बीमा सखी, और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को भी सक्रिय किया गया है। सरकार चाहती है कि कोई भी पात्र किसान इससे वंचित न रह जाए।
जरूरी टिप्स – कैसे चेक करें अपना नाम लिस्ट में?
📱 PM Kisan पोर्टल पर जाएं
“Beneficiary Status” पर क्लिक करें
अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें
आपको पता चल जाएगा कि आपका ₹2000 आ रहा है या नहीं
PM Kisan Yojna:कहां मिलेगा ₹2000 का फायदा?
- भारत के अधिकतर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लाभार्थियों को यह किस्त दी जा रही है।
- प्रमुख राज्य: उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल, आदि।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अब भी चालू है:
अगर आप अब तक योजना से नहीं जुड़े हैं, तो आप pmkisan.gov.in पर जाकर नई रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
जरूरी दस्तावेज:
- आधार कार्ड
- बैंक खाता संख्या
- जमीन के कागजात (जैसे खतौनी)
- मोबाइल नंबर
ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य है:
बिना e-KYC के लाभ नहीं मिलेगा।
e-KYC कराने के लिए:
- पोर्टल पर OTP आधारित प्रक्रिया
- या CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) से करवाएं
Links:
PM Kisan योजना से जुड़ी पूरी जानकारी
फ्री कंप्यूटर कोर्स योजना 2025
PM Kisan Yojna: Official Links:
✅ Press Information Bureau Release ID: 2150070
✅ Check Kisan Installment Status
किसानों के लिए एक अपील
अगर आप भी पीएम-किसान योजना से जुड़े हैं, तो 2 अगस्त को अपना बैंक खाता जरूर चेक करें। और अगर आप अब तक इस योजना में रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो देरी मत करें — यह सरकार की सबसे भरोसेमंद और सीधी सहायता योजना है।
PM Kisan Yojna डिस्क्लेमर:
यह ब्लॉग केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। कृपया योजना से जुड़ी सटीक जानकारी, पात्रता और भुगतान स्टेटस जानने के लिए PM Kisan आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। योजना से संबंधित कोई परिवर्तन या देरी सरकार के निर्णयों पर निर्भर करती है।
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी तो इसे अपने किसान साथियों के साथ ज़रूर शेयर करें। कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट में पूछ सकते हैं।
जय जवान, जय किसान!